ओ.एस.जी.यू  में द्वितीय अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का समापन

ओ.एस.जी.यू  वार्षिक उत्सव का हिस्सा बने रोशन प्रिंस
February 29, 2024
ओ.एस.जी.यू में दो दिवसीय इंटरनेशनल मूट कोर्ट प्रतियोगिता का भव्य समापन
April 23, 2024

ओम स्टर्लिंग ग्लोबल विश्विद्यालय और बिंघम विश्विद्यालय, नाइजीरिया (अंतरराष्ट्रीय स्तर) के तत्वाधान में “फार्मास्युटिकल, स्वास्थ्य और अप्लाइड साइंस में उभरते रुझान” विषय पर ऑफलाइन व ऑनलाइन माध्यम से चल रही अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आज समापन हुआ। विश्विद्यालय के चांसलर डॉ पुनीत गोयल और प्रो चांसलर डॉ पूनम गोयल ने कहा की ओ.एस.जी.यू परिवार और बिंघम विश्विद्यालय, नाइजीरिया का प्रबंधन और सभी शोधार्थी बधाई के पात्र है। डॉ पुनीत गोयल ने बताया की यह इस वर्ष की तीसरी कॉन्फ्रेंस है जिसमे से एक राष्ट्रीय एवं यह दूसरी अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस हो रहीं है। ओ.एस.जी.यू  हमेशा से इस प्रकार की कार्यक्रम अयोजित करता रहता है जो युवाओं के ज्ञान में वृद्धि करे।  इस तरह की कॉन्फ्रेंस से हम विशेष विषयों के बारे में जानने का अवसर प्राप्त होता हैं। प्रो चांसलर डॉ पूनम गोयल ने बताया की यह
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कॉन्फ्रेंस थी, जिसमे देशी और विदेशी शोधार्थियों भाग लेकर अपने रिसर्च पेपर प्रस्तुत किए । यह कॉन्फ्रेंस दो दिन( 30 मार्च और 31 मार्च) तक चली, जिसमे अलग अलग देशों से विशेषज्ञों द्वारा संबंधित विषयों पर चर्चा की गई । प्रथम दिन के सुबह के सत्र में डॉ विनोद कुमार वर्मा (वाइस चांसलर, लुवास,हिसार) ने  मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की उन्होंने बताया की किस प्रकार टेक्नोलॉजी को फार्मास्युटिकल में प्रयोग किया जाना चाहिए। इसी के साथ विश्विद्यालय प्रबंधन की सराहना की। कॉन्फ्रेंस के द्वितीय दिवस का आगाज विश्विद्यालय के कुलपति डॉ एन. पी. कौशिक व प्रति-कुलपति डॉ राजेंद्र सिंह छिल्लर द्वारा किया गया।
इसी कडी में बिंघम विश्विद्यालय, नाइजीरिया के प्रबंधन का स्वागत किया और कॉन्फ्रेंस में जुड़े सभी शोधार्थियों को बधाई दी। प्रति-कुलपति डॉ छिल्लर ने रिसर्च पेपर को लिखने और उसे प्रस्तुत करने से संबधित विषयों पर प्रकाश डाला। ऑन लाइन माध्यम से जुड़े बिंघम विश्विद्यालय, नाइजीरिया ने ओ.एस.जी.यू प्रबंधन की सराहना की ओर इस कॉन्फ्रेंस का हिस्सा बनाने के लिए धन्यवाद। इस कॉन्फ्रेंस में आज अतिथि परवक्ता डॉ जॉन अल्फा( सदस्य फार्मा साइंस  बिंघम विश्विद्यालय, नाइजीरिया) से रहे। यह कॉन्फ्रेंस में मेन ऑडिटोरियम  ऑफलाइन माध्यम से चली जिसमे सत्र के चेयरपर्सन  डॉ रेनू शर्मा, और डॉ हितेश कुमार रहे। इस कांफ्रेंस  में दो  बेस्ट पेपर प्रस्तुत करने वाले शोधार्थियों मिस प्रिया शर्मा और मिस्टर इताइशीफा- एन. ट्यूफिलस को समानित किया गया। कॉन्फ्रेंस में ऑनलाइन और ऑफलाइन तरीके से लगभग 60 शोधार्थियों ने अपने रिसर्च पेपर को प्रस्तुत किया। इस कांफ्रेंस की रिपोर्ट डॉ हितेश द्वारा प्रस्तुत की गई ।इस कॉन्फ्रेंस को फार्मास्युटिकल विभाग, हेल्थ साइंस विभाग और अप्लाइड साइंस विभाग द्वारा अयोजित करवाया गया। मंच का संचालन शिक्षक ओंड्रियाला ने किया।

Enquire Now