अंतराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह में ओ.एस.जी.यू ने किया महिलाओं को सम्मानित

Strategic Brilliance Unfolds: OSGU Hosts AIU North Zone Inter-University Chess (Men) Tournament 2025 with Grand Success
February 24, 2025
हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव में ओ.एस.जी.यू ने हासिल किया प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान
March 11, 2025

ओम स्टर्लिंग ग्लोबल विश्विद्यालय ने अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को सम्मानित किया। विश्विद्यालय के चांसलर डॉ पुनीत गोयल और प्रो चांसलर डॉ पूनम गोयल भी इस समारोह में शामिल रहे। उन्होंने सभी महिलाओं का सम्मानजनक स्वागत किया और महिला दिवस की बधाई दी। कार्यक्रम का आग़ाज़ गणेश वंदना और ज्योति प्रज्वलित करने के साथ हुआ। डॉ पुनीत गोयल ने बताया कि हर वर्ष की तरह बार भी अंतराष्ट्रीय महिला दिवस बड़ी धूम-धाम से विश्विद्यालय में मनाया गया। इस समारोह का उद्देश्य उन महिलाओं को सम्मानित करना रहा, जिन्होंने समाज में अपना एक प्रतिष्ठित स्थान स्थापित किया और जिनसे अन्य महिलाओं को प्रेरणा मिले। प्रो चांसलर डॉ पूनम गोयल ने इस अवसर पर एकत्र हुई महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति प्रेरित करते हुए कहा कि तू दुर्गा है तो काली है, तू नारी शक्तिशाली है। आज के समय में ऐसा कोई कार्य नहीं जो महिला नही कर सकती, महिला ज़मीन से अंतरिक्ष तक की यात्रा कर रही हैं। उन्होंने बताया कि ओ.एस.जी.यू हमेशा से महिलाओं को विशेष मंच देता आया हैं। इसी के साथ कामयाब महिलाओं का उदाहरण देते हुए उनके आत्मविश्वास में वृद्धि की। ओ.एस.जी.यू  के अंतराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह में माननीय पूर्व शिक्षा मंत्री श्रीमती सीमा त्रिखा मुख्य अतिथि के रूप में इस प्रोग्राम में उपस्थित रही। विश्विद्यालय के चांसलर डॉ पुनीत गोयल, प्रो चांसलर डॉ पूनम गोयल, कुलपति डॉ एन. पी. कौशिक, प्रति-कुलपति डॉ राजेंद्र सिंह छिल्लर ने अतिथियो और हॉल में आई हुई नारी शक्ति का स्वागत करते हुए  मोमेंटो व प्लांट्स देकर उन्हें सम्मानित किया। मुख्य अतिथि  ने सभी महिलाओं को मोटिवेशनल स्पीच और अपने जीवन के अहम पल सांझा कर उन्हे प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि हम अपनी संस्कृति व वेशभूषा को कभी भूलना नहीं चाहिए और हमेशा मर्यादाओ को कायम रखना चाहिए। आज के समय में हर सफल पुरुष के पीछे किसी न किसी महिला का साथ होता हैं। इसी के साथ उन्होंने जागरूक करते हुए कहा की हमेशा खुद पर भरोसा रखो और अपना का भरोसा बन कर रहो l विश्विद्यालय ने शिक्षा प्राप्त कर रहे अलग अलग देश और अलग अलग राज्य के स्टूडेंट्स ने प्रोग्राम के दौरान अपनी अपनी संस्कृति को प्रस्तुत किया । इस कार्यक्रम के संचालक डॉ रेनू शर्मा व डॉ नीना शर्मा रहे। मंच का संचालन एडवोकेट नीरज तनेजा और प्राध्यापक डॉ सीमा घनघस ने किया।

Enquire Now